व्हाट्सएप सरवर हुआ क्रैश, दुनियाभर में करोड़ों लोग नहीं भेज पा रहे मैसेज
Socical मीडिया के लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का सरवर क्रैश होने की खबर है। शुक्रवार दोपहर मैसेजिंग ऐप के यूजर्स ने पाया कि व्हाट्सएप से ना वो मैसेज भेज पा रहे हैं और ना ही कोई मैसेज उन्हें आ रहा है। बताया गया है कि दुनियाभर में लोगों को व्हाट्सएप पर ये दिक्कत पेश आ रही है। व्हाट्सएप का सरवर क्रैश होने के बाद ट्विटर पर ये टॉप ट्रेंड में आ गया है। दुनियाभर से लोद ट्विटर पर बता रहे हैं कि वो व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। व्हाट्सएप के दुनियाभर में तकरीबन करीब 100 करोड़ यूजर हैं। व्हाट्सएप का दुनिया के 180 देशों में इस्तेमाल होता है।
व्हाट्सएप क्रैश, दुनियाभर में करोड़ों लोग हुए प्रभावित
ट्विटर पर यूजर्स ने लिखा कि मैंने व्हाट्सएप खोला तो मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर पाया। इसके बाद मैंने ट्विटर पर इस बारे में लिखा। इससे पहले मई में भी व्हाट्सएप कई घंटे के लिए डाउन हुआ था। मई में मलेशिया, स्पेन, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और यूरोप के कई देशों में व्हाट्सएप की सेवाएं कई घंटों तक बंद रही थीं।

0 Comments